Android Developer Options क्या है और उसे कैसे Enable करें?

    Android Developer Options क्या है और उसे कैसे Enable करें?


    दोस्तों, जब Google ने Android 4.2 i.e. Android “Jelly Bean” launch किया था, तबसे Google ने "Developer Options" छुपा दिया हैं, क्यूंकि एक "साधारण" User को Developer Option की ज़रूरत बहुत कम ही लगती हैं। जैसे की अगर, User को "USB Debugging" जैसे Advance Methods का उपयोग करना हो, तब भी वह User "Developer Options" Enable करता हैं। 


    Android Developer Options, Developers के लिये Advance Power Settings हैं, इसका मतलब यह नहीं हैं के इसका "फ़ायदा" एक "साधारण" User नहीं प्राप्त कर सकता।



    Android Developer Options क्या हैं?



    Basically, ये एक Android Device में पायी जानी वाली Settings Option हैं, जो User को अपने Device के Behavior (बरताव) को Configure करने में मदत करती हैं, जिससे User, अपने Android Applications की Performance, और परेशानिया जान सके। 


    उदहारण के लिये Developer Options का उपयोग करके, User Debugging कर सकता हैं USB का उपयोग करते समय, User को Bug (प्रोग्राम में त्रुटि) ढूंढने में आसानी होती हैं, Device के GPU का उपयोग 2D Rendering के लिये कर सकते हैं, User, Screen Touch के Visual Feedback को चालू कर सकता हैं, और बहुत से Advanced Settings जो एक Android Developer की मांगी हुई जानकारी को और सटीक बना सके।      



    Android Developer Options को Enable कैसे करें?



    इसके २ तरीके हैं, एक Fast और एक उससे भी Fast... चलिये जानते हैं दोनो तरीके। 


    Fastest Method:


    १. आपके Android Device की Setting Panel खोलना हैं। 


    Fastest Method - Step One

    २. उपर दिखाये जाने Search Input पर "Tap" कर लिखना हैं, "Build Number"।


    Fastest Method - Step Two

    ३. अभी दिखाये देने वाले "Build Number" आपको Tap करते रहना हैं, जब तब आपको यह Message नहीं आता "Developer Mode/ Options has been Enabled"!  

     

    Fastest Method - Step Three

    ४. इसके बाद "Main Setting Panel" वापस आना हैं और उसे निचे तक "Scroll" करना हैं, वह आपको "Developer Options" दिखाई देगा।  


    Fastest Method - Step Four


    Generic Fast Method:


    १. आपको आपके Android Device के Setting Panel में जाके, Panel को निचे तक Scroll करना हैं जब तक आपको "About Phone" लिखा हुआ ना दिखे। 


    Generic Fast Method - Step One

    २. "About Phone" में Enter करने बाद, आपको "Software Information" में जाना हैं। 


    Generic Fast Method - Step Two

    ३. "Software Information" में आपको "Build Number" दिखायी देगा, उसे ३ बार से ज़्यादा "TAP" करना हैं। 


    Generic Fast Method - Step Three

    ४. ये प्रक्रिया होने के बाद "Main Setting Panel" वापस आना हैं और उसे निचे तक "Scroll" करना हैं, वह आपको "Developer Options" दिखाई देगा।


    Generic Fast Method - Step Four


    Android Developer Options को Disable कैसे करें?



    १. Developer Options को Disable करना Enable करने से भी ज़्यादा आसान हैं।


    Disable Method - Step One

    २. आपको Simply "Developer Options" में जाना हैं, और उसे "Uncheck" करना हैं। 


    Disable Method - Step Two

    ३. आपका "Developer Options" Disable हो जायेगा।



    Developer Options के क्या फ़ायदे हैं?


    जैसे के मैंने आपको समझाया, Developer Options Google ने Android Developers के काम अनुसार Android Devices में रखा हैं। पर इसका मतलब यह नहीं यह हैं की "साधारण" User इसका लाभ नहीं ले सकते, में आपको ५ क्रमरहित फ़ायदे बताता हूँ।    


    १. Rooting Android Device OS (Operating System)


    Rooting और Installing अन्य Operating System (ROM) अपने Android Device में, ये सबसे मुख्य कारन हैं Developer Options का Enable करना।


    Device को Rooting करना, आपके Device को आपका मनचाहा "User Experience" देता हैं, आप Advance Level Applications का उपयोग कर सकते हैं। सिर्फ़ "Developer Options Enable करने से आपकी Software warranty ख़तम नहीं हो जाती हैं, बशर्ते आप अपने Device को Rooting कर, नया ROM install करते हैं तो।


    २. Device के Animations और Transitions की गति बढ़ाना। 


    अगर आप ने मेरे बताये उपाय से "Developer Options" को Enable करदिया हैं तो, आप को Options में "Window Animation Scale", "Transition Animation Scale" और "Animator Duration Scale" नाम के पर्याय दिखेंगे। 


    आप का Device पुराना हैं या सस्ता हैं तो आप इन तीनो Options की स्थायीक संख्या को कम करके अपने Device को Smooth और Snappy बना सकते हैं।


    ३. Change Device Location (Fake GPS)


    Rooting आपको Fake Device Location Create करने फ़ायदा देती हैं। अगर आपका Device Rooted हैं तो, Online बहुत Free Software हैं जो आपको इसमें मदत करते हैं जैसे की GPS Emulator और Fake GPS Go Location Spoofer Free आदि। इनको आप Install कर के Device के आवश्यक Permissions प्रदान करें।


    ४. Games को Extra Performance मिलना 


    अगर आपके पास Premium Android Device हैं, तो आप Developer Options का उपयोग कर अपने High-End GPU या उपयोग कर सकते हैं। 

    "Force MSAA 4X" Option को Enable करके, "MSAA" का मतलब हैं "Multisample Anti-Aliasing"।


    इससे अधिकतम GPU का उपयोग करके, आप अपने Games की Texture Quality, Visual Experience और बढ़ा सकते हैं। पर याद रहे आपका Device का GPU अच्छा होना चहिये, इसिलए मैंने Premium Devices का उल्लेख किया।


     ५. Storage और Memory को Analyze करना। 


    Storage और Memory को Analyze करना मतलब, आपके System Applications से लेके आपके Personal Installed Applications तक, कौन-कौनसे Applications आपके Memory याने RAM और ROM (Storage) का उपयोग कर रहे हैं। 


    यह जानकारी से आपको विस्तार में पता चलता हैं के कौनसा Application आपके System Performance में बाधा बन रहा है। इसका उदाहरण आपको, Windows PC या MAC जैसे Advanced Operating Systems मिल जायेगा।



    FAQs:



    क्या Developer Options का उपयोग करना सुरक्षित हैं?


    बिलकुल, पर कोई भी System १००% सुरक्षित नहीं होता हैं अगर आपको उसकी पूरी या कारगर जानकारी ना हो। Developer Options बने ही हैं Android Developers की मदत के लिये। अगर Normal User को उसमें Android Development रूचि हैं तो वह इसे जरूर सिख ले।   


    Android Developer Mode VS Root?


    Android Developer Mode वह हैं जो एक User को अनुमति देता हैं कुछ Advance Settings में जेक छेड़-छाड़ करने का जिसकी अगर आपको कोई भी जानकारी ना हो, तो User Experience में बहुत परेशानिया आ सकती हैं। इसी कारन वह आपके Device के Build Number में छुपा दिया जाता हैं। 


    Rooting मतलब आपके Android Devices Root याने Private Internal Storage और System Files में जाके उनमें बदल करने की अनुमति देना। अगर इसकी क्रिया ठीक से अमल नहीं की, तो आपका System Crash हो सकता हैं।



    Conclusion (निष्कर्श):



    अगर आपको Android Application Development या Games बनाने में दिलचस्पी हैं, तो आपके लिये Android Development Options सिखाना बहुत जरुरी हैं। Normal User के लिये यह महत्वपूर्ण Settings नहीं हैं। 


    दोस्तों, अगर आपको यह Article अच्छा लगा तो, Please इसे Like और Share कीजिये अपने Friends, Family और Colleague के साथ।


    धन्यवाद।             



    "जय हिंद" 

    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post